फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   auto driver, throw from auto, injured

होमगार्ड जवान को चलते ऑटो से दे दिया धक्का, गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
auto driver, throw from auto, injured
बहादुरगढ़। पुलिस के सहयोग के लिए ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को ऑटो चालक ने चलते ऑटो से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होम गार्ड को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। यह होमगार्ड पुलिस द्वारा इंपाउंड किए जाने पर ऑटो को थाने ले जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

होमगार्ड जवान सुभाष इन दिनों ट्रैफिक पुलिस थाने में ड्यूटी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह ट्रैफिक पुलिस के साथ नाहरा-नाहरी मोड़ पर तैनात थे। यहां चालक अपने ऑटो को सड़क के बीचोंबीच खड़ी करके यात्रियों को बैठा रहा था। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सुभाष के अनुसार जब उन्होंने चालक से ऑटो सड़क से हटाने को कहा तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को इसके बारे में बताया तो उन्होंने ऑटो को इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन

साथी होमगार्ड कैलाश को इंपाउंड ऑटो में बैठाकर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के लिए रवाना कर दिया। जब वे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के नजदीक पहुंचे तो चालक ने लापरवाही से ऑटो चलाते हुए होमगार्ड कैलाश को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देकर ऑटो तेजी से लेकर चला गया। इसके बाद घायल कैलाश को वे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन चोट अधिक होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में थाना शहर पुलिस ने होमगार्ड सुभाष की शिकायत के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed