फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   attak on son and father

प्लॉट से मलबा हटाने को लेकर विवाद, पुत्र को ईंट मारी तो पिता को चाकू मारा

Sat, 24 Oct 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
attak on son and father
बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी में अपने प्लाट से मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने जहां पुत्र को ईंट मारकर जख्मी कर दिया तो वहीं पिता को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार पुत्र रणबीर सिंह निवासी गांव जसौर खेड़ी ने बताया है कि उनका एक प्लाट महाबीर पुत्र प्यारेलाल के मकान के साथ खाली पड़ा है। महाबीर का उनके प्लाट में मकान का पिछले चार साल से मलबा पड़ा हुआ है। जिसे उठाने के लिए कई बार उन्हें कहा गया था, लेकिन मलबा नहीं उठाया जा रहा था। गत दिवस वह सुबह अपने प्लाट पर पहुंचा तो उसने महाबीर व उसके लड़के पोहकर उर्फ मोनू को मलबा उठाने के लिए कहा तो उक्त दोनों पिता-पुत्र उनके साथ गाली गलौच करने लगे, जब उसने विरोध किया तो मोनू ने गली में से ईंट उठाकर उस पर वार कर दिया। ईंट उसके मुंह पर लगी। जबकि महाबीर ने उसे लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। जब लड़ाई का पता पिता रणबीर को लगा तो वह भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मोनू अपने घर से एक चाकू लेकर आया और उसने उसके पिता पर वार कर दिया। मोनू ने चाकू उसके पिता के हाथ और छाती पर मारा। उसी दौरान मौके पर मोनू उर्फ भोली पुत्र राजेश (पोहकर का दोस्त) भी पहुंचा। आरोप है कि मोनू उर्फ भोली ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया। झगड़ा देखकर मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। भीड़ को देखकर पोहकर उर्फ मोनू, मोनू उर्फ भोली पुत्र राजेश हथियारों समेत फरार हो गए। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed