फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attacked at the bus stand and issued death threats.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड पर हमला कर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 23 Apr 2026 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Attacked at the bus stand and issued death threats.
बहादुरगढ़। आसौदा बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। गांव आसौदा टोडरान निवासी अंकुश ने पुलिस को बताया कि वे 20 अप्रैल को अपनी कार से बहादुरगढ़ से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के हर्ष का फोन आया और उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बस स्टैंड पर पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। छह युवक डंडों के साथ उतरे और कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके साथ मारपीट की और एक युवक ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। आसौदा थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed