फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attack on police team that went to catch miscreant youth in Jhajjar, 4 accused including two minors arrested

Jhajjar:  बदमाश युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 देशी पिस्तौल बरामद

Sat, 13 Apr 2024 05:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

झज्जर में चार युवकों द्वारा पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से मोटरसाइकिल व स्कूटी, दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ। सीआईए झज्जर को गुप्त सूचना मिली थी कि चार नौजवान लड़के हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन
Attack on police team that went to catch miscreant youth in Jhajjar, 4 accused including two minors arrested
झज्जर सदर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के किलडोद गांव की बणी में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे चार युवकों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायर कर दिया। इसमें पुलिस कर्मी बार-बाल बच गए। किसी तरह पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकडे़ गए चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। पकड़े गए आरोपियों से मोटरसाइकिल व स्कूटी, दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया।

विज्ञापन


सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार नौजवान लड़के हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जो गांव किलडोद की बणी (जंगली एरिया) में बैठे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम किलडोद गांव की बनी में पहुंची तो रोड से काफी अंदर की तरफ एक मोटरसाइकिल व स्कूटी दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आगे बढ़कर देखा तो चार नौजवान लड़के बैठे दिखाई दिए। सभी नौजवान लड़के पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आता देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने चारों नौजवान लड़कों को रुकने के लिए कहा तो उनमें से भागते हुए एक नौजवान लड़के ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों लड़कों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय उर्फ भूरु निवासी जैतपुर व केशव निवासी सिलानी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से मोटरसाइकिल व स्कूटी दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त मामले में काबू किए गए दोनों नाबालिग आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed