{"_id":"5e17918d8ebc3e88071047e0","slug":"atm-looted-bahadurgarh-news-rtk5365005119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम नगर में एचडीएफसी का एटीएम गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम नगर में एचडीएफसी का एटीएम गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके लुटेरे
विज्ञापन
--फोटो 6 : एचडीएफसी के इस एटीएम बूथ को रात को लूटने का हुआ प्रयास।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में लुटेरों ने एक बार फिर एटीएम लूटने का प्रयास किया। इस बार छोटूराम नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया गया। लुटेरों ने गैस कटर से मशीन और कैश बॉक्स तो काट दिया लेकिन रुपये नहीं ले जा सके। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लग पाया है।
छोटूराम नगर में मुख्य मार्ग पर फाटक के नजदीक एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के दो एटीएम हैं। लुटेरों ने एचडीएफसी के एटीएम को लूटना चाहा। लुटेरों ने आते ही पहले नजदीक लगते ट्रांसफार्मर का हैंडल डाउन कर उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की। इसके बाद एटीएम के बाहर और भीतर लगे कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। फिर शटर नीचे कर गैस कटर से एटीएम मशीन काटनी शुरू कर दी। कैश बॉक्स का हिस्सा लगभग काट ही दिया था लेकिन रुपये नहीं निकाल सके। लुटेरे गैस खत्म होने या फिर किसी के आने की आहट पर भागे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
वारदात का ऐसे पता चला
दरअसल, विवेकानंद नगर के निवासी प्रवीण की फाटक के सामने किरयाणे की दुकान है। उसकी जमीन पर एटीएम लगे हुए हैं। दोनों एटीएम बूथ रात को भी खुले रहते हैं। रात के समय इन पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते। रोजमर्रा की तरह जब सुबह करीब सात बजे प्रवीण दुकान खोलने गया तो उसकी नजर एटीएम के आधे बंद पड़े शटर पड़ी। फिर बाहर लगे कैमरे पर नजर गई तो उस पर काला पेंट हुुआ था। इस शंका पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। मौके से कोई गैस कटर या अन्य उपकरण पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दो बजकर 28 सेकेंड पर बूथ में घुसा एक लुटेरा
जिस एटीएम बूथ को लूटने का प्रयास किया गया है, वह छोटूराम नगर के मुख्य मार्ग पर है। इस मार्ग पर सिर्फ दुकानें हैं। आबादी भीतर कॉलोनी में रहती है। लगभग सभी वाशिंदे प्रवासी हैं। हैंडल डाउन होने के चलते चौक पर अंधेरा रहा। लिहाजा लुटेरों के पास वारदात को अंजाम देने के लिए पूरा समय था। इस वारदात को अंजाम देने के प्रयास में कितने लोग शामिल हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन रात के ठीक दो बजकर 28 सेकेंड पर एक नकाबपोश युवक अंदर घुसता नजर आ रहा है। आते ही उसने कैमरे पर स्प्रे किया है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास अन्य सीसीटीवी की भी तलाश कर रही है।
जल्द सुलझाएंगे केस
एटीएम लूटने का प्रयास किया गया है, लेकिन लुटेरे रुपये नहीं ले जा सके। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। मोबाइल डंप्स भी उठाए जाएंगे। जल्द ही इस केस को सुलझाया जाएगा
विजयपाल, जांच अधिकारी, लाइनपार थाना।

---फोटो 5 : लुटेरों द्वारा काटी गई मशीन- फोटो : Bahadurgarh