फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   atm

सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, 17 लाख रुपये थे मशीन में

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
atm
atm - फोटो : Jhjhar
दादरी तोए गांव में एचडीएफएसी बैंक के बूथ से बदमाश एटीएम को उखाड़ ले गए। चोरों ने शनिवार रात को पिस्तौल के बल पर सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाते हुए घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश गार्ड का मोबाइल छीनकर खेतों में उतार गए। गार्ड ने पुलिस को सूचना दी तो नाकाबंदी कर तलाश की गई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दादरी तोए गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में छह नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बूथ में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना लिया। गार्ड को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन को उखाड़ लिया व गाड़ी में डालकर फरार हो गए। वहीं कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने गार्ड का मोबाइल छीनकर उसे उतार दिया। गार्ड के अनुसार नकाबपोश बदमाशों ने बूथ में आते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। बदमाश जॉयलो कार में सवार होकर आए थे तथा सभी करीब 30 से 35 साल की आयु के ही लग रहे थे।
विज्ञापन

मशीन में मौजूद था 17 लाख कैश
बैंक प्रबंधन के अनुसार एटीएम मशीन में शनिवार की शाम करीब छह बजे ही कैश डाला गया था। कैश सर्विस टीम ने 17 लाख रुपये की राशि को एटीएम में डाला था। घटना के समय तक कितना कैश निकल चुका था, इसका सही अनुमान अभी नहीं है। लेकिन एक लाख रुपये से अधिक की निकासी नहीं हो पाई होगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम
पुलिस टीम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस टीम के अनुुसार गार्ड भी किसी बदमाश का चेहरा नहीं देख पाया था। केवल बोलचाल से ही कयास लगाया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र से ही संबंध रखने वाले हैं। कॉल डंप से भी आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।

दादरी तोए गांव में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 17 लाख रुपये चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को भी बंधक बना लिया और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। एटीएम में बीते दिन ही यह कैश डाला गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-राजेश कुमार, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।

atm

atm- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed