{"_id":"64482d104a0f061898074486","slug":"asked-for-explanation-from-late-coming-personnel-jhjhar-news-c-17-1-133325-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने किया नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने किया नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण
Wed, 26 Apr 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार को बहादुरगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार यादव ने नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी देरी से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। एसडीएम ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया और चेतावनी दी।
एसडीएम अनिल कुमार यादव ने नप कार्यालय पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर चैक किया और अधिकारियों और कर्मचारियों से लेट लतीफी का लिखित में जवाब मांगा है। साथ ही उन्होंने अपनी कार्यशैली ठीक करे के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आमजन को आने वाली परेशानियों को समय पर दूर करने की हिदायत दी है। आमजन की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आने वाले बरसाती सीजन को देखते हुए अभी से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने और बरसाती नालों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। बरसात के मौसम में शहरवासियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शहर की साफ सफाई को लेकर भी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ चर्चा की। लोगों को प्रापर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। इसको लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बहादुरगढ़ को पॉलीथिन मुक्त बनाया जाएगा। एसडीएम सवा 9 बजे नप कार्यालय पहुंचे थे और पौने 10 बजे तक वहां मौजूद रहे। इस मौके पर नगर परिषद के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --