फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ASI assaulted, uniform torn

Jhajjar-Bahadurgarh News: एएसआई से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Fri, 19 May 2023 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
ASI assaulted, uniform torn
झज्जर। शहर के बाईपास चौक पर बाइक के कागजात मांगने पर तीन युवक यातायात पुलिस के एएसआई से भिड़ गए। युवकों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस में तैनात एएसआई कृष्ण कुमार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की क्रॉसिंग के लिए उन्हें बाईपास चौक पर तैनात किया गया था। इसी दौरान दुजाना की तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए।यातायात पुलिस कर्मियों ने बाइक को रुकवा कर हेलमेट व कागजात के बारे में पूछा तो तीनों युवक उनके साथ विवाद करने लगे और एएसआई के साथ मारपीट की । पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। एएसआई के बयान पर शहर पुलिस थाने में दुजाना निवासी उमेश, भाई दिनेश व रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed