फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrested for demanding extortion of fire on businessman

फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Arrested for demanding extortion of fire on businessman
झज्जर। कस्बा बेरी में रविवार की शाम को मिठाई विक्रेता पर गोली चलाकर 60 लाख रुपये की रंगादारी मांगने का पत्र डालने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद ही बदमाशों का पीछा करते हुए एक आरोपी को कलानौर रोड से काबू कर लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में उसकी पहचान रोहित उर्फ वजीरका निवासी चुल्याण पाना बेरी के तौर पर की गई। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में षड्यंत्र के तहत फायर करने के उपरोक्त मामले का खुलासा किया। उसे रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को शंकर लाल निवासी चुल्याण पाना बेरी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी मुख्य बाजार बेरी में मिष्ठान भंडार गुंगा हलवाई के नाम से दुकान है। रविवार की शाम को वह और उसका भतीजा अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय दो लड़के जिनको वह पहले से ही जानता था, उसकी दुकान पर आए। उनमें से एक लड़के साहिल उर्फ छंगा निवासी बेरी ने एक किलो बर्फी देने के लिए कहा। वह बर्फी तोलकर डिब्बे में पैक कर रहा था तो साहिल के साथ आए दूसरे लड़के रोहित निवासी बेरी ने पिस्तौल निकाल कर दिखाते हुए कहा कि अगर तुझे अपनी जान प्यारी है तो अपनी जान के बदले 60 लाख रुपये दे दे। जिस पर उसने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं है। इस पर रोहित ने पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और दोनों हाथ में छर्रे लगे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed