फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   aqi become 382 in bahadurgarh

लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण, होने लगी समस्या

Tue, 01 Nov 2022 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
aqi become 382 in bahadurgarh
बहादुरगढ़। इलाके में प्रदूषण लगातर बढ़ रहा है। छठ के चलते सोमवार की अल सुबह आतिशबाजी हुई तो इलाके की आबोहवा और बिगड़ गई। सुबह पांच बजे तो पीएम 2.5 और एक्यूआई अधिकतम 400 के पार पहुंच गया था। सोमवार को औसतन एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद दो दिनों तक तो एक्यूआई ठीक रहा। इसके बाद जैसे-जैसे हवा खराब होती गई तो एक्यूआई भी ऊपर की ओर से खिसकता रहा। अब यह 400 का आंकड़ा पार कर चुका है। एक्यूआई कई दिनों से अब औसतन 350 के पार चल रहा है, जोकि बेहद खराब श्रेणी मानी जाती है। सोमवार की सुबह भी इलाके में आतिशबाजी हुई, जिसका असर यहां की आबोहवा पर खूब पड़ा। यहां औसतन एक्यूआई 370 रहा। आसमान में धुंधलाहट नजर आ रही है। हवा में घुले प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आंखों में जलन की समस्या उत्पन्न हुई है। अस्पतालों में खांसी-जुकाम व आंखों की एलर्जी संबंधित केस बढ़ रहे हैं। प्रदूषण को देखते हुए दमकल विभाग द्वारा सड़कों पर पानी की बौछार की जा रही है। पेड़-पौधों पर जमा मिट्टी की परत हटाई जा रही है। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा। सोमवार की सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर एक्यूआई 366 था जोकि दिन भर में बढ़कर शाम 5 बजकर 10 मिनट पर 382 पर पहुंच गया। पीएम 2.5 का स्तर न्यूनतम 328 दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम 416 और औसत 382 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed