{"_id":"687bf445d01411852d05c5f0","slug":"applications-for-state-level-painting-competition-will-be-open-till-21st-july-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-124114-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय चित्रकला स्पर्धा के लिए आवेदन 21 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय चित्रकला स्पर्धा के लिए आवेदन 21 जुलाई तक
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कल्पना को छूने दो आसमान’ थीम के साथ राज्य स्तरीय चित्रकला स्पर्धा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को पंचकूला के यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों को स्टोरी टेलिंग विषय पर पेंटिंग बनानी होगी जबकि दूसरी श्रेणी में 11 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों को माई विजन विषय पर चित्र बनाना होगा।
डीआईपीआरओ ने बताया कि दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100, द्वितीय 5100 तथा तृतीय 2100 निर्धारित किए गए हैं। संवाद