फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anoop admitted that Anil Malik had molested the girl

अनूप ने माना अनिल मलिक ने की थी युवती से छेड़छाड़

Wed, 12 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anoop admitted that Anil Malik had molested the girl
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर के पास पिछले माह पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से दुष्कर्म के आरोपियों में से एक अनूप सिंह चानौत ने मंगलवार को जारी अपने एक वीडियो में माना कि युवती से उनके संगठन से जुड़े अनिल मलिक ने छेड़छाड़ की। दुष्कर्म होने की बात से उन्होंने इंकार किया। गौरतलब है कि अनिल मलिक का नाम भी युवती के पिता द्वारा बहादुरगढ़ थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर में शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को अनूप चानौत के चार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इनमें उन्होंने पुलिस द्वारा बनाए गए छह आरोपियों में से स्वयं समेत पांच को पूरी तरह निर्दोष कहा है। अनिल मलिक को कई बार दोषी ठहराया है और मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी हिमायत की है। उन्होंने बताया है कि अनिल मलिक की गलत हरकतों की वजह से उन्होंने अपने संगठन से मलिक को तुरंत अलग कर दिया था। गौरतलब है कि अनूप सिंह किसान सोशल आर्मी के संस्थापक मुखिया हैं।
विज्ञापन

आरोपी आंदोलनकारी महिला कविता को भी निर्दोष बताते हुए अनूप ने कहा कि कविता ने युवती की हर स्थिति में मदद की। एक वीडियो में बहुत भावुक होते हुए अनूप ने कहा कि वह अपराधी होता तो अपना बचाव नहीं करता। निर्दोष है इसलिए न्याय के लिए आवाज उठा रहा है। किसान नेता योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेताओं के भी सारे मामले से वाकिफ होने की बात मलिक ने मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में लिखी गई कहानी के अधिकतर तथ्यों को गलत बताते हुए अनूप ने युवती के पिता से कई सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी से छेड़छाड़ व दूसरी बातें होने की जानकारी 14 अप्रैल को ही मिल जाने के बावजूद अपनी बेटी को संभालने के लिए वह समय से नहीं आकर कई दिन बाद 29 अप्रैल को बहादुरगढ़ क्यों आए। उन्होंने दुष्कर्म की कथित वारदात के कई दिन बाद और बेटी की मृत्यु के भी कई दिन बाद ही पुलिस को शिकायत क्यों की। अनूप ने अपने वीडियो में युवती को बार-बार उसके नाम के साथ बहन और उनके पिता को अंकल कहकर संबोधित किया है। यह भी कहा है कि वह चार बहनों का भाई है। इसलिए बहन-बेटियों की इज्जत करना जानता है, तो आंदोलनकारी युवती के साथ कोई भी गलत हरकत कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed