फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anganwadi centers currently operating in rented buildings will be shifted to government buildings.

Jhajjar-Bahadurgarh News: किराये की बिल्डिंग में चल रहे आंगनबाडी केंद्र सरकारी बिल्डिंग में होंगे शिफ्ट

Fri, 03 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers currently operating in rented buildings will be shifted to government buildings.
झज्जर। प्रदेश में किराये की बिल्डिंगों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अब सरकारी बिल्डिंगों में शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों में सभी किराये पर चल रहे केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कर उसकी रिपोर्ट 20 अप्रैल तक देने को कहा है। प्रदेश में लगभग 25 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें लगभग 10 हजार खुद की बिल्डिंग में चल रहे हैं जबकि लगभग 15 हजार किराये या फिर अन्य सरकारी बिल्डिंगों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग 3800 ग्रामीण और 2 हजार शहरी क्षेत्रों में किराये की बिल्डिंगों में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। अब किराये पर चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्ट करने के बाद उसकी जानकारी पोषण ट्रेकर पर भी अपडेट की जानी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2026-27 के अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की गई थी।


आंगनबाड़ी केंद्रों पर 19 लाख से अधिक पात्र
प्रदेश में 25 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां पर लगभग 22,949 आंगनबाड़ी वर्कर कार्यरत हैं। इसके अलावा 19 लाख 17 हजार के करीब पात्र जुड़े हैं। इसमें 0 से 6 माह के पात्रों की संख्या लगभग 1,34,479 है। 6 माह से तीन साल के बच्चों की संख्या 6,90,525 व 3 से 6 साल तक के बच्चों की संख्या 8,28,298 है। गर्भवती महिलाओं की संख्या 1,21,173, दूध पिलाने वाली महिलाओं की संख्या 1,32,813 और किशोरियां की संख्या लगभग 9,841 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed