{"_id":"65c7f1818907fb52d40a25a4","slug":"amit-of-bsc-2nd-year-stands-first-in-startup-competition-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105432-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टार्टअप प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष का अमित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टार्टअप प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष का अमित प्रथम
Sun, 11 Feb 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्राचार्य डॉ. दर्शना देवी के मार्गदर्शन में रोजगार प्रकोष्ठ के अंतर्गत चार दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप कैंप का शनिवार समापन हो गया। इसका संचालन रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्रो. रीना कुमारी द्वारा किया गया। चार दिवसीय कैंप का आयोजन स्टार्टअप इनक्यूबेटर कम सेंटर आफ एक्सीलेंस, द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम के सहयोग से किया गया।
कैंप के प्रथम दिवस स्पीकर अंशुमन राय द्वारा विद्यार्थियों को बिजनेस स्टार्टअप की ऑनलाइन प्रेजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग में केनवा का प्रयोग विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप के दूसरे दिन स्टार्टअप मैनेजर स्मृति शर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप प्रॉब्लम को समझना और उपभोक्ता वेलिडेशन विषय पर चर्चा की गई। केस स्टडी द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप प्रॉब्लम को सुलझाने के तरीके बताए गए। कैंप के तीसरे दिन स्टार्टअप निर्माण के लिए कानूनी नियमों के बारे में मयंक वडेरा (को-फाउंडर और मेंटर, लिगल सुविधा,गुरुग्राम) द्वारा जानकारी दी गई। इस व्याख्यान में विद्यार्थियों को व्यवसाय से जुड़े रिस्क, दूरदर्शी दृष्टिकोण को अपनाने के बारे में भी बताया गया। कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों की एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स का परीक्षण करने के लिए स्टार्टअप कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल के सदस्य स्मृति शर्मा और अंशुमन राय रहे। निर्णायक मंडल के द्वारा विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए गए। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप के दौरान सभी स्पीकर के द्वारा विद्यार्थियों से विचार विमर्श किया गया। इसके फलस्वरूप सभी विद्यार्थियों ने स्वतंत्र रूप से अपनी दुविधाओं पर चर्चा की। स्टार्टअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर हर्षित बीएससी द्वितीय व तृतीय स्थान पर साहिल राठी बीएससी तृतीय ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने आधुनिक युग में एंटरप्रेन्योरशिप के महत्व बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रोजगार प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों डॉ. शशि रापड़िया, हीरा रापड़िया, पूनम, जागृति, सरला ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन