फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ambulance caught fire, shop items burnt

एंबुलेंस में लगी आग, दुकान का सामान जला

Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ambulance caught fire, shop items burnt
अस्पताल के सामने जली हुई निजी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के नागरिक अस्पताल के सामने एक निजी अस्पताल के पास खड़ी एंबुलेंस में वीरवार अलसुबह 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग से एंबुलेंस के साथ-साथ एक महिला की चाय की दुकान में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल के सामने खड़ी निजी प्राइवेट एंबुलेंस में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगी तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। गाड़ी में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं की गाड़ी के बगल वाली चाय की दुकान पर भी आग लग गई। जिसके कारण दुकानदार का भी काफी नुकसान हुआ है। साथ इसकी सूचना निजी एंबुलेंस चालक प्रमोद को भी दी गई। जिस पर एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस चालक ने बताया कि करीब 3:00 बजे उसे फोन पर सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने खड़ी उसकी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसकी सूचना झज्जर पुलिस को भी दी गई। झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आग लगने की दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed