{"_id":"63f7acd097a2208b7f01a323","slug":"ajay-chautala-said-if-we-had-majority-we-would-have-given-five-thousand-old-age-pension-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अजय चौटाला बोले- कलम हमारे पास होती तो पांच हजार करते बुढ़ापा पेंशन, BJP के साथ चुनाव लड़ने कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अजय चौटाला बोले- कलम हमारे पास होती तो पांच हजार करते बुढ़ापा पेंशन, BJP के साथ चुनाव लड़ने कहा...
Thu, 23 Feb 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:46 PM IST
सार
कार्यकर्ताओं को न्योता देने व संगठन मजबूत करने के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झज्जर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को साथ लड़गी जेजेपी व बीजेपी।
विज्ञापन
डॉ. अजय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला गुरुवार को कार्यकर्ताओं को दिग्विजय चौटाला की शादी का न्योता देने व संगठन मजबूत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में उनका वोट बैंक बढ़ रहा है। चार साल में उन्होंने पार्टी को खड़ा करने के बाद सरकार में हिस्सेदारी कर ली है।
विज्ञापन
यह उनके मजबूत संगठन के कारण हुआ है। बजट पर उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के बढ़ने के बारे में जानकारी मिली है। हम इसकी सरहाना करते हैं। अगर बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाने की कलम हमारे पास होती तो हम एक कलम में इसे 5 हजार रुपये कर देते।
विज्ञापन
शादी में निमंत्रण की बात पर उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के साथ अभय चौटाला को भी शादी का न्योता दिया जाएगा। सभी परिवार के सदस्य हैं। ई-टेंडरिंग को लेकर समर्थन किया और कहा कि पंचायतों को उनका हक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आगामी चुनाव में दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर उप मुख्यमंत्री यह फैसला जनता को करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पहले जिलास्तर उसके बाद विधानसभा स्तर पर और उसके बाद ग्रामीण स्तर पर बैठकों का दौर जारी रहेगा।
कांग्रेस सरकार में बंद हुई थी पुरानी पेंशन
अजय चौटाला कांग्रेस पर वार करने से भी पीछे नहीं हटे। पुरानी पेंशन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर डॉ. अजय ने कहा कि पुरानी पेंशन कांग्रेस की सरकार में ही बंद हुई थी जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही मुख्यमंत्री थे। विपक्ष में बैठकर वे पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं। 2024 में सरकार बनाने की बात पर तंज कसते हुए डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार से पहले संगठन बना ले।
तीन प्रदेशाध्यक्ष बदल चुके हैं, लेकिन अपना संगठन ही नहीं बना पाए हैं। इसके बाद वे शहर में कच्चा बाबरा रोड पर निवासी जय किशन घर पर उनके पुत्र व पुत्रवधू काे आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। दोनों कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, संजय दलाल, उपेंद्र कादियान, मास्टर राजीव,किशन लाल देशवाल उपाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ हरियाणा, भूपेन्द्र गहलावत, अजय गुलिया, प्रीतम कुकडौला ,नरेश जून, मिंटू ठेकेदार, श्रीराम दहिया, महाबीर गुलिया, नरेश जून, भूपबेरी, मास्टर रामचन्द्र, बलवान हसनपुर, काले रोहद, रोहतास, हेमचन्द्र बागड़ी और बिल्लू भदानी, सत्यवान, हरवीर दलाल भी मौजूद रहे।