फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   airport, airport in Hisar, Hisar airport, haryana golden jubilee funcation, Hisar

स्वर्ण जयंती समारोह पर रखी जा सकती है हिसार एयरपोर्ट की आधारशिला

Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
airport, airport in Hisar, Hisar airport, haryana golden jubilee funcation, Hisar
airport - फोटो : Demo

प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती समारोह में हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एलान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसकी आधारशिला रखवाई जा सकती है। पहले फेज में आरसीएस तथा एफबीओ पर भी फोकस किया जाएगा। एमआरओ, कार्गो को दूसरे या तीसरे फेज में शुरू करने की योजना है। इसके लिए 15 अगस्त से 15 अक्तूबर तक टेक्निकल प्रोसेस पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


एवियेशन हब की संभावनाओं की तलाश के लिए एक टॉस्क फोर्स की मीटिंग उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सिविल एवियेशन से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि जैनेस जनार्धन, मनी जेम्स, प्रतीक दीवान, गोकुल रामामूर्ति, सुभाष चंदेरा, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कैप्टन शैलेंद्र हुड्डा, कैप्टन राजेश, जीजेयू के प्रोफेसर एनके बिश्नोई शामिल हुए। करीब तीन घंटे की मीटिंग के बाद इस टीम ने हिसार एयरोड्रम पर पहुंचकर आधारभूत ढांचा के लिए मुआयना किया। पहले फेज में फिक्स्ड बेस ऑपरेटर तथा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम शुरू होगी।
विज्ञापन


हिसार इंटीग्रेटिड एवियेशन हब
इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए फ्रॉस्ट एंड सूलेवेन कंपनी ने प्राथमिक रिपोर्ट का प्रेजेंटशन दिया। हिसार इंटीग्रेटिड एवियेशन हब रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में एयरोड्रम की उपलब्ध हवाई पट्टी को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। एनएच 65 की ओर हवाई पट्टी की लंबाई 12 हजार मीटर तक करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम
रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए इस साल भी कार्य आरंभ किए जाएं तो संभवत: 6 वर्ष लगेंगे। पहले चरण में वर्तमान एयरोड्रम की हवाई पट्टी की लंबाई के आधार पर इसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के साथ जोड़ने की तैयारी है।

दिल्ली, चंडीगढ़ की बजाए मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता की फ्लाइट
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को टाइम बाउंड करते हुए इसके अनुसार प्रोसेस शुरू की जाए। हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट चलाने से अधिक फायदा नहीं होगा। यहां से मुंबई, कोलकाता तथा बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू की जाएं।

एमआरओ से आएंगे हजारों करोड़
वर्तमान में देश में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का एमआरओ का कारोबार है। जिसका 90 प्रतिशत हिस्सा देश से बाहर जाता है। 2025 तक यह कारोबार करीब तीस हजार करोड़ रुपये का हो जाएगा। 2020 में पायलेट की मांग तीन गुना होगी। इंजीनियर्स, क्रू मेंबर्स तथा ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की मांग भी बढे़गी।

नवंबर तक हो सकता है शिलान्यास
अगले सप्ताह तक प्रधान सचिव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से वर्तमान रन वे की पीसीएन कन्फर्म कराएंगे। 15 अगस्त तक एएआई तथा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एवियेशन से वर्तमान में रन वे पर क्लीयरेंस देंगे। 15 अक्तूबर तक आधारभूत ढांचे और टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर एंड रेस्क्यू स्टेशन को अपग्रेड करने की अनुमति लेकर काम शुरू करेंगे। पीडब्ल्यूडी तथा एचआईडीसी की ओर से काम किया जाएगा।


एवियेशन हब में यह होगा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एयरक्राफ्ट पार्किंग, एएंडडी मैन्युफेक्चरिंग, यूनिवर्सिटी एंड ट्रेनिंग, रेेजीडेंसियल एंड कॉमर्शियल, मेंटेनेंस रिपेयिरिंग एंड ओवरहालिंग यूनिट व कार्गो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed