{"_id":"6542a98b522381cec305ec07","slug":"air-is-continuously-getting-polluted-aqi-reached-382-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-3387-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लगातार प्रदूषित हो रही हवा, एक्यूआई 382 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लगातार प्रदूषित हो रही हवा, एक्यूआई 382 पर पहुंचा
Thu, 02 Nov 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप दो की पाबंदियां कई दिन से लागू हैं, लेकिन प्रदूषण पर अंकुश कम ही है। बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से दिवाली से पहले ही ग्रैप चरण तीन की पाबंदियां भी लगाई जा सकती है। बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर 400 माइक्रोग्राम के पास पहुंच गया है। रात के समय यह इससे भी अधिक हो जाता है। ऐसे में आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। चिकित्सक बच्चे व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर करने से मना कर रहे हैं। प्रदूषण के कारण लोगों को सिरदर्द की भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ में बुधवार को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया का कहना है कि अभी प्रदूषण में कमी आने की संभावना नहीं है। शहर में नगर परिषद, औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई की ओर से टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई माइक्रोग्राम में
26 अक्तूबर 280
27 अक्तूबर 260
28 अक्तूबर 324
29 अक्तूबर 348
30 अक्तूबर 362
31 अक्तूबर 378
1 नवंबर 383
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई माइक्रोग्राम में
26 अक्तूबर 280
27 अक्तूबर 260
28 अक्तूबर 324
29 अक्तूबर 348
30 अक्तूबर 362
31 अक्तूबर 378
1 नवंबर 383