{"_id":"69012e2276cae4ffb60a52c2","slug":"ahead-of-the-wedding-season-the-market-is-buzzing-with-demand-for-artificial-jewellery-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118493-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी सीजन से पहले बाजार में रौनक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी सीजन से पहले बाजार में रौनक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग
Wed, 29 Oct 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : महिलाओं के दिलों पर छाई हैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी। संवाद
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। 2 नवंबर को शादी सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले ज्वेलरी बाजार में रौनक बढ़ गई है। पार्टी और शादी समारोह के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल कुंदन और टेंपल ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रही हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करने वाले दुकानदारों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
मेन बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान संचालक शिखा का कहना है कि त्योहार, शादी-ब्याह का मौका हो या फिर कोई गेट टू गेदर ज्वेलरी के बिना महिलाओं का लुक अधूरा होता है। सोने के दाम बढ़ने से महिलाओं में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज बढ़ा है।
गोल्ड की ज्वेलरी पहनने में महिलाएं काफी रिस्क महसूस करती हैं। यही वजह है कि अब वे लेटेस्ट डिजाइन ज्वेलरी को काफी पसंद कर रही हैं। दुल्हन भी इस दौरान कुंदन की हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद कर रही हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर पारंपरिक परिधान हो इन सभी के साथ कुंदन की ज्वेलरी महिलाओं को खूब भा रही है।
विज्ञापन
दुकानदार शिखा के मुताबिक आर्टिफिशियल ज्वेलरी में टेंपल ज्वेलरी गोल्ड (सोने) जैसी तो कुंदन ज्वेलरी डायमंड जैसी दिखती है। इनकी कीमत 350 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है।