{"_id":"57fbebe44f1c1bd87528e078","slug":"agitation-agitation-in-bahadurgarh-chini-s-things-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला जलाकर चीनी सामान का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला जलाकर चीनी सामान का किया बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
चीनी वस्तुओं का विरोध
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीनी सामान के बहिष्कार की आवाज लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ के सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा सोमवार को शहर में जनचेतना यात्रा निकाली गई। चीनी सामान का रावण रूपी पुतला दहन करके लोगों ने चीनी सामान के इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया।
जनचेतना यात्रा किला मोहल्ला से शुरू हुई। मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड से होते हुए दिल्ली रोड स्थित पकोड़ा चौक पर पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने इन बाजारों के दुकानदारों के चीनी सामान न खरीदने-बेचने की अपील की। दुकानदारों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और अपनी दुकान में रखा चाइनीज सामान यात्रा को सौंप दिया। संकल्प लिया कि वे न तो चाइनीज सामान खरीदेंगे और न ही बेचेंगे। पकोड़ा चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष प्रकट किया और चीन द्वारा निर्मित सामानों का रावण रूपी पुतला बनाकर दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुनियाभर में सबसे अधिक चीनी सामान की बिक्री हमारे देश में होती है। इसके बावजूद चीन पाकिस्तान का साथ देता है। हमारा पानी भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चीन हमारे सबसे दुश्मन देश को भरपूर मदद कर रहा है तो हम क्यों को उसके द्वारा निर्मित सामान खरीद रहे हैं। चीन हम से कई हजार करोड़ रुपये कमा रहा है और हम पर ही दबाव बनाता है। यदि यह पैसा स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने में लगाया जाए तो हमारी अर्थव्यवस्था भी तेजी से सुधरेगी और चीन को भी सबक मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि देश में चीनी इकाइयों को न लगने दें और चीन से सामान न खरीदा जाए।
प्रदर्शन में आदर्श नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, जनसेवा संस्थान, ह्यूमन सोसाइटी, गोधन सेवा समिति, श्री राधे गो सेवा समिति, शहीद यादगार कमेटी, इक अहसास समिति, भारतीय किसान मोर्चा, गो रक्षक दल, हरियाणा वाल्मीकि युवा सभा, ग्रीन एंड क्लीन सोसाइटी, छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी, जन सेवा समिति, श्याम बाबा सेवा समिति, आरएसओ, आईटीआई के छात्र, आत्मशुद्धि आश्रम के शिष्य और सूर्यवंशी विचार मंच सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल थे।