फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After the relaxation of the morning, Delhi's rural borders are also sealed in the afternoon

सुबह की ढील के बाद दोपहर को दिल्ली की ग्रामीण सीमाएं भी सील

Sat, 28 Nov 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
After the relaxation of the morning, Delhi's rural borders are also sealed in the afternoon
वाहनों के अभाव में पैदल निकलते यात्री। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन को लेकर बादली के पास ढांसा बार्डर सहित कई छोटे-छोटे रास्तों पर पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी नाकों पर हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहा। हालांकि किसी भी नाके पर कोई आक्रोश देखने को नहीं मिला, लेकिन आवागमन को लेकर आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा- दिल्ली की बड़ी सीमाओं पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का प्रयोग करने पर बादली की ओर से पुलिस मुस्तैद हो गई। आमजन ने भी बड़े रास्तों को छोड़कर बादली के छोटे-छोटे रास्तों से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली सील को देखते हुए शादी-ब्याह में शामिल होने वालों को परेशानी हुई। जबकि 27 नवम्बर को ही दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी चिंतित नजर आए। कुछ अभ्यर्थियों ने सीमाओं पर अपने वाहनों को छोड़कर दिल्ली में प्रवेश किया और बसों का सहारा लेकर गंतव्य की ओर गए। जरूरी सामान के वाहन भी बार्डर पर रोक दिए गए। स्वयं पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने सुरक्षा की कमान संभाली जबकि उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने भी पुलिस नाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम बादली विशाल कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था है। कहीं पर भी कोई छोटी या बड़ी घटना नहीं हुई है। मैंने स्वयं सभी नाकों का निरीक्षण किया। गांव से गुजरने वाले छोटे नाकों पर भी प्रशासन की नजर है। दिल्ली में आवागमन को लेकर आमजन को थोड़ी परेशानी हुई है, लेकिन प्रदर्शन को लेकर सामान्य माहौल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed