{"_id":"692b552750bcfed5930239f2","slug":"after-remaining-in-the-orange-category-for-two-days-the-aqi-again-reached-the-red-category-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119207-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन ऑरेंज में रहने के बाद एक्यूआई फिर लाल श्रेणी में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन ऑरेंज में रहने के बाद एक्यूआई फिर लाल श्रेणी में पहुंचा
Sun, 30 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में शनिवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। दो दिनो से स्मॉग और प्रदूषण से मिल रही राहत शनिवार को फिर आफत बन गई। सुबह जहां क्षेत्र में हल्का स्मॉग छाया रहा। वहीं एक्यूआई भी ऑरेंज से लाल रंग में पहुंच गया। एक्यूआई 322 दर्ज हुआ। हालांकि सूरज भी सुबह ही चमक गया था लेकिन स्मॉग के कारण धूप हल्की रही।
दोपहर में धूप कुछ तेज हुई। सड़कों पर धूल न उड़े, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सेक्टर-6,7 के डिवाइडिंग रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड समेत अन्य बाजारों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे सड़कों पर धूल नहीं उड़ रही है।
प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों से लोगों को स्मॉग और प्रदूषण से राहत मिली थी लेकिन शनिवार को फिर से स्मॉग छाया और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। इसके कारण दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 322 पर रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन-चार दिनों तक एक्यूआई कभी ऑरेंज तो कभी लाल श्रेणी में रहने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि नवंबर में इस बार न तो बारिश हुई ओर न ही कोहरा पड़ा है। दिसंबर शुरू होने के बाद ही तापमान गिरने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि दो दिन पहले अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री पर पहुंच गया था। नवंबर के अंतिम दिन चल रहे हैं। नगर परिषद द्वारा सड़कों पर धूल न उड़ें, इसको लेकर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।