फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After many days, the weather became clear, cold in the morning and evening

Jhajjar-Bahadurgarh News: कई दिन बाद मौसम हुआ साफ, सुबह-शाम ठंड

Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
After many days, the weather became clear, cold in the morning and evening
बहादुरगढ़। कई दिनों बाद वीरवार को मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। हालांकि दिनभर 12 किलोमीटर की गति से हवा चलती रही। धूप निकलने से लोगों ने सर्दी से काफी राहत पाई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह-शाम के समय ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है। इस हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है। वीरवार को कोहरा न होने के कारण सुबह 10 बजे ही तेज धूप निकली गई थी। 6 फरवरी को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 7 से 10 फरवरी के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को भी तेज हवा चलेंगी। 7 से 11 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 12 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed