फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After humid conditions, rain fell in the afternoon, bringing relief from the heat.

Jhajjar-Bahadurgarh News: उमस के बाद दोपहर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
After humid conditions, rain fell in the afternoon, bringing relief from the heat.
35-रोहतक के पीजीआई परिसर में जलभराव के दौरान निकलते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में शुक्रवार सुबह से ही बादलों और उमस का असर रहा। दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में औसतन 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, तापमान पिछले दो दिनों की तरह ही बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक शहर में 20 मिमी बारिश हुई। महम और कलानौर में 2-2 मिमी, सांपला में 8 मिमी और लाखनमाजरा में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पीजीआई और सोनीपत रोड के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed