फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After distributing Nano DAP along with DAP, farmers were also informed about its use.

Jhajjar-Bahadurgarh News: इफको केंद्र पर 1200 बैग डीएपी किसानों को किया वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
After distributing Nano DAP along with DAP, farmers were also informed about its use.
06jjrp18- झज्जर। इफकों केंद्र से किसानों को डीएपी वितरित करते हुए। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र पर वीरवार को 1200 बैग डीएपी किसानों को वितरित किया गया और नैनो डीएपी भी दिया गया। बचा हुआ डीएपी किसानों को आगामी दिनों में दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय के बाद शहर में इफको केंद्र पर बुधवार को 1500 बैग डीएपी पहुंचा था। वीरवार को मशीन में चढ़ाए जाने के बाद डीएपी किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। किसान पिछले लंबे समय से डीएपी की मांग भी कर रहे थे क्योंकि गेहूं बिजाई के समय डीएपी की बहुत अधिक जरुरत रहती है। किसान सुबह से ही डीएपी लेने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

वीरवार शाम तक इफको केंद्र से आए हुए 1500 बैग डीएपी में से 1200 बैग डीएपी किसानों को वितरित किया गया। इसके अलावा बचा हुआ 300 बैग डीएपी आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा। इफको केंद्र पर पांच बैग डीएपी पर एक नैनो यूरिया किसानों को दिया गया और इसका इस्तेमाल करने की जानकारी किसानों को दी। वहीं, शहर की अनाज मंडी में 44 नंबर दुकान पर आया हुआ दो हजार बैग यूरिया वीरवार को किसानों को वितरित नहीं किया गया क्योंकि वीरवार को यूरिया मशीन में नहीं चढ़ाया गया। शुक्रवार को यूरिया मशीन में चढ़ाए जाने के बाद किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed