फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Advani and Srikrishna secure hard-fought victories, Rahul Sachdev makes a spectacular break of 106.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आडवाणी और श्रीकृष्ण की जुझारू जीत, राहुल सचदेव का 106 का धमाकेदार ब्रेक

Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Advani and Srikrishna secure hard-fought victories, Rahul Sachdev makes a spectacular break of 106.
फोटो-62: बहादुरगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। स्त्रोत संस्था
बहादुरगढ़। 92वीं एसबीए नेशनल बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2025–26 के सीनियर पुरुष स्नूकर मेन ड्रॉ के तीसरे दिन दिग्गज खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और पूर्व विश्व चैंपियन एस. श्रीकृष्ण ने कठिन मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राहुल सचदेव ने 106 का टूर्नामेंट का सर्वोच्च ब्रेक लगाकर दिन को यादगार बना दिया। सीनियर पुरुष स्नूकर मेन ड्रॉ के तीसरे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। कई मुकाबले निर्णायक फ्रेम तक पहुंचे, जहां दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और कौशल से जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


दिन का सबसे चर्चित मुकाबला 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी (पीएसपीबी) और राजस्थान के दीपक करवां के बीच खेला गया। दीपक ने शुरुआती फ्रेमों में शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, आडवाणी ने चौथा फ्रेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक फ्रेम में आखिरी लाल गेंद तक चले जबरदस्त संघर्ष के बाद आडवाणी ने दबाव में शानदार पॉट लगाते हुए टेबल क्लियर की और 3-2 से जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। पूर्व विश्व चैंपियन एस. श्रीकृष्ण ने भी अपने अनुभव का लोहा मनवाया।
रेलवे के मुश्ताक के खिलाफ 2-1 से पिछड़ने के बाद श्रीकृष्ण ने जोरदार वापसी की। चौथे फ्रेम में प्रतिद्वंद्वी की आसान चूक का फायदा उठाते हुए उन्होंने टेबल क्लियर किया और निर्णायक फ्रेम में 77 का शानदार ब्रेक लगाकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।

दिन का सर्वोच्च ब्रेक राहुल सचदेव (महाराष्ट्र) के नाम रहा, जिन्होंने 106 का शानदार ब्रेक लगाते हुए गौतम वर्मा को 3-0 से हराया। इसके अलावा सौरव कोठारी, लक्ष्मण रावत, फैसल खान, रेयान रजमी, ध्वज हरिया, विजय निचानी और दिव्या शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed