फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Administration strict on encroachment in markets, invoices made

बाजारों में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, किए चालान

Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on encroachment in markets, invoices made
बहादुरगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सोमवार को शहर के व्यस्तम बाजार रेलवे रोड सहित अन्य बाजारों का मुआयना किया और अतिक्रमणकारी दुकानदारों और अवैध पार्किंग वाले चालकों का चालान किया।
विज्ञापन

एसडीएम हितेंद्र ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान आदि रखकर अतिक्रमण न करें। यह गैर कानूनी है। ग्राहकों और राहगीरों को बाजारों में आवागमन में परेशानी होती है। एसडीएम की मौजूदगी में ही नगर परिषद की टीम ने रेलवे रोड पर उन दुकानों के चालान किए, जिनके बाहर सामान रखा था। यातायात पुलिस ने अवैध रूप खड़े वाहन चालकों के चालान करते हुए रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। नगर परिषद टीम को बाजारों में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को दुकान के बाहर कूड़ादान रखने, पैकिंग मैटीरियल खुले में न फेंकने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed