{"_id":"63bf1cf8e596351e285460d9","slug":"administration-s-bulldozer-on-illegal-colony-of-dulheda-bahadurgarh-news-rtk6690668139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुल्हेड़ा में गिराए अवैध कॉलोनी के 20 निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुल्हेड़ा में गिराए अवैध कॉलोनी के 20 निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल को लेकर ये कार्रवाई की। कई निर्माण गिरा दिए गए।
प्रशासन को दुल्हेड़ा गांव में अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने बुधवार को कार्रवाई की। विरोध और हंगामे की संभावना के चलते प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ लिया था। दस्ते ने करीब छह घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान बुल्डोजर की मदद से 15 डीपीसी, चार बाउंड्री वॉल, एक औद्योगिक शेड, दो दुकानें, एक सर्विस स्टेशन, एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय और एक ढाबा गिरा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कॉलोनी लगभग 12 एकड़ जमीन में अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही थी। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद बहादुरगढ़ के नायब तहसीलदार अरविंद की उपस्थिति में की गई।
खरीदने से पहले सत्यता जांच लें
जिला नगर योजनाकार जेपी खासा ने कहा कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, गैरकानूनी रूप से निर्माण करने की कार्रवाई सहन नहीं होगी। ऐसे निर्माणों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कितने ही प्रभावशाली व्यक्ति का निर्माण क्यों न हो। लोग भी यदि कहीं प्लॉट या दुकान खरीद रहे हैं तो पहले ये पता कर लें कि वह स्थान अधिकृत है या नहीं। ऐसा न हो कि बाद में उन्हें परेशान होना पड़े।