{"_id":"5d2783038ebc3e6cd710d1ea","slug":"administration-alert-charkhidadri-news-rtk50413379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आगमन पर प्रशासन अलर्ट, एसपी और सीटीएम ने आयोजनस्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आगमन पर प्रशासन अलर्ट, एसपी और सीटीएम ने आयोजनस्थल का किया दौरा
विज्ञापन
अनाज मंडी में सीएम कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण करने पहुंची एसपी मोहित हांडा और सीटीएम विरेंद्र सि
- फोटो : CharkhiDadri
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 13 जुलाई को चरखी दादरी में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह ने अनाज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के लिए जनता कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटों पर भाजपा की जीत के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में चरखी दादरी में 13 जुलाई को शाम करीब चार बजे अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय अभिनंदन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व अभिनंदन करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज वीरवार को पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा व नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह ने स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया। वहां पर अधिकारियों ने मुख्य मंच और कार्यकर्ताओं की बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग, मार्केट कमेटी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि मंडी में वाहनों से जाम की स्थिति न बनने दी जाएं। वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा कि अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विश्राम के अधिकारियों को मंच के सामने बनाए जाने वाले बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जनता कॉलेज स्टेडियम में हेलीपैड का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद व कॉलेज प्रबंधन को स्टेडियम में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, लोकेश डागर, हरिओम शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार, सीआईडी निरीक्षक आजाद सिंह ढांडा, सिटी थाना प्रभारी जगराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तीन बजे दादरी पहुंचेंगे सीएम
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे दादरी आएंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनके साथ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा आदि प्रमुख पार्टी नेता व पदाधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे।