{"_id":"64ac6e7f5027e21f210374bb","slug":"aditya-and-bimla-win-in-10-kilometer-race-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1001-1052-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 किलोमीटर दौड़ में आदित्य और बिमला ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 किलोमीटर दौड़ में आदित्य और बिमला ने मारी बाजी
Tue, 11 Jul 2023 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में दौड़ लगाते धावक।
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने अपना तीसरा साल पूरा कर लिया है। बीआरजी ने ग्रुप के स्थापना दिवस पर पौधे लगाए और 10 किलोमीटर दौड़ लगाकर अपना दम दिखाया। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि ग्रुप में 350 से अधिक लोग शामिल हैं। ग्रुप ने तीसरी वर्षगांठ पर सेक्टर-9 बीआरजी पॉइंट से सुबह 5 बजे इस दौड़ का आयोजन किया। प्रवीन सांगवान ने वार्मअप कराकर दौड़ शुरू कराई। छिल्लर ने बताया कि इस आयोजन में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और बच्चोंं के लिए तीन किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। इसमें शहर के 300 से ज्यादा धावकों ने भाग लिया। 10 किलोमीटर दौड़ में आदित्य और बिमला ने बाजी मारी।
ऋचा भाटिया ने एंकर की भूमिका निभाई, डाॅ. किरण छिल्लर ने महिलाओं को फिटनेस व रनिंग मोटिवेट किया। तीन किलोमीटर बच्चों के वर्ग में कर्ण ने पहला, जयदीप ने दूसरा व अवी दहिया ने तीसरा स्थान पाया। तीन किलोमीटर महिला वर्ग में रिया ने पहला, शारदा ने दूसरा व वीरोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन किलोमीटर ओपन वर्ग में शांतनु ने पहला, सन्नी ने दूसरा व प्रिंस दहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग में महिला वर्ग में अनुप्रीति ने पहला, अंजलि ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान पाया। 5 किलोमीटर ओपन में पुरुष वर्ग में संदीप बोरा ने पहला, अनुज ने दूसरा व राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर महिला वर्ग में सिमरन ने पहला, नियती दहिया ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं 10 किलोमीटर ओपन वर्ग में आदित्य सिंह ने पहला, वीर सिंह ने दूसरा व पीयूष कुश्वाहा ने तीसरा और 10 किलोमीटर महिला वर्ग में बिमला ने पहला, नमिता पांडे ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस आयोजन में हरिद्वार से बीआरजी के साइकिलिस्ट जयदेव राठी, नितिन अत्री, अमित कादियान गंगाजल लेकर बीआरजी पॉइंट पर पहुंचे।
वहीं कर्मवीर राठी ने 5 किलोमीटर, आरपी यादव ने 3 किलोमीटर का फ्लैग आफ कराया। 10 किलोमीटर का फ्लैग आफ रोहिणी से मुकेश दहिया, द्वारका से सुभाष यादव डीडीआर ग्रुप, दीपक एसडीआर ग्रुप, अरविंद दहिया रोहतक ग्रुप, अनुज रनिंग रैपिड ग्रुप, मनोज पांडे ग्रुप, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण ग्रुप, केएनसी फाउंडेशन से कीर्ति ग्रुप ने कराया। इस मौके पर ओलंपियन कर्नल संतकुमार, सुचेत शौकीन, सतीश देसवाल, जगदीश राठी, सुनील बेनीवाल, धर्मबीर, प्रदीप सांगवान, धर्मवीर सैनी मौजूद रहे।