फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action will be taken on ignoring traffic rules: Dr. Arpit Jain

यातायात नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई : डॉ. अर्पित जैन

Tue, 26 Dec 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on ignoring traffic rules: Dr. Arpit Jain
झज्जर। यातायात नियमों का पालन न करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने झज्जर और बहादुरगढ़ यातायात प्रबंधकों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जागरूकता अभियान के बावजूद कई दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में धुंध बढ़ गई है। इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी की जरूरत है। वाहन चलाते समय लाइट जरूरी जलाएं। ओवरटेक की गलती नहीं करनी चाहिए। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। निर्धारित गति से ही वाहन चलाएं। बुलेट पटाखों से दहशत फैलाने वालों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed