फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action will be taken against private buses that do not issue tickets to passengers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यात्रियों को टिकट नहीं देने वाली निजी बसों पर होगी कार्रवाई

Sun, 28 Jun 2026 07:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against private buses that do not issue tickets to passengers.
27jjr07- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। यात्रियों को टिकट नहीं देने वाली निजी बसों के संचालकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरटीए विभाग की तरफ से निजी बस संचालकों को पत्र जारी किया गया है। जिले में अलग-अलग रूटों पर कई निजी बसों का संचालन होता है। इनमें से अधिकतर निजी बसों में बस परिचालक यात्रियों को टिकट नहीं देते।
विज्ञापन

अब यात्री को टिकट न देने वाले निजी बस संचालकों पर कार्रवाई होगी। निजी बसों को संस्पेंड भी किया जा सकता है। ऐसे कुछ मामले सामने आ भी चुके हैं। आगामी दिनों में किसी अन्य रूट पर आरटीए विभाग को यदि फिर शिकायत मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

झज्जर के सामान्य बस अड्डा से रोहतक, बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, कोसली, ढांसा बॉर्डर, चरखी दादरी व भिवानी रूट पर निजी बसों को संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला परिवेदना समिति की बैठक में भी रखी गई थी शिकायत
निजी बस परिचालकों की ओर से यात्रियों को टिकट नहीं देने की शिकायत कुछ माह पहले जिला परिवेदना समिति की बैठक में रखी गई थी। उस समय भी समिति के तत्कालीन चेयरमैन ने आरटीए को आदेश दिए कि यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को टिकट मिलनी चाहिए लेकिन इस पर उस समय कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज तक अधिकतर रूटों पर चलने वाली बसों के परिचालक यात्रियों को टिकट नहीं देते हैं।




जिले में निजी बसों में यात्रियों को टिकट नहीं देने वाली बसों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बसों को संस्पेंड भी किया जाएगा। कुछ रूट पर यात्रियों को टिकट नहीं देने पर निजी बसों को संस्पेंड किया गया है। सभी निजी बसों के संचालकों को यात्रियों को टिकट देने के लिए पत्र जारी किया गया है।
- राजेश मलिक, सहायक जिला परिवहन अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed