फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused arrested with pistol

देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with pistol
बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस की सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की एक टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि सीआईए की एक टीम मुख्य सिपाही राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बेरी रोड बाईपास पुल बहादुरगढ़ के पास तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार देसी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सागर उर्फ नीटू निवासी गांव गोदड़ी जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed