{"_id":"586553df4f1c1b724feeb981","slug":"accused-arrested-with-hashish-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक बेरी उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह ने बताया कि थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना इलाका के गांव दूबलधन के एरिया में गश्त पर तैनात थी। पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ गश्त पर तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव सिवाना निवासी संदीप उर्फ भूरा चरस बेचने का अवैध धंधा करता है। उन्होंने बताया कि सिवाना मोड़ गांव दूबलधान के पास तैनात पुलिस टीम को सामने देखकर एक युवक भागने लगा तो टीम के द्वारा उसका पीछा कर काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संदीप उर्फ भूरा निवासी गांव सिवाना जिला झज्जर बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बरामद की गई चरस का वजन किया गया तो करीब 32 ग्राम पाया गया। चरस सहित पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन