{"_id":"9e8340f02b24970a4c39374c61f91ba2","slug":"accident-biker-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे 71 पर गांव लकड़ियां नवज्योति स्कूल के पास ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे पर सोमवार को गांव लकड़िया के पास एक ट्रॉला झज्जर से रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वह लकड़िया गांव में नवज्योति स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक सवार चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान नही हो पाई बाइक सवार कौन था और कहा का रहने वाला कहा जा रहा था। पुलिस ने शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
डीघल चौकी इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि गांव लकड़िया के पास ट्रॉला की चपेट में बाइक सवार की मौत होने का मामला सामने आया था। शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में डेड हाउस में रखवा दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे मेेें ले लिया गया और ट्रॉला चालक के खिलाफ जांच आरंभ कर दी गई है।