{"_id":"584c5d814f1c1be35944be96","slug":"accident-accident-in-jhajjar-pickup-to-tree-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : bureau
सामान्य अस्पताल के पास डाइवर्जन मार्ग पर पिकअप गाड़ी की पेड़ से टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम प्रतापगढ़ फार्म पर गन्ना डालकर लौट रहे खातीवास गांव के दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अुनसार गाड़ी जब सामान्य अस्पताल के पास पहुंच तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
पेड़ से टकराते ही गाड़ी में सवार खातीवास गांव निवासी विजय और जयकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर निवासी शिवऔम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खातीवास निवासी मृतक विजय झज्जर में ही धर्मकांटा चलाता था, वहीं मृतक जयकिशन के उसके पास ही रहता था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार की सुबह परिजनों को सौंप दिए।