{"_id":"57def4344f1c1b4f63a82b10","slug":"accident-accident-in-bahadurgarh-with-bikes-three-dead-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातन-खरहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी गांव मातन के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक के शवगृह में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मातन गांव निवासी मोनू, सतीश अपने गांव से बाइक पर सवार होकर खरहर की तरफ जा रहे थे। जब वे मातन-खरहर की सीमा के नजदीक पहुंचे तो सामने से दूसरी बाइक पर गांव के ही आनंद और जोगेंद्र आ रहे थे। दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे चारों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि इस दुर्घटना में मोहित उर्फ मोनू, सतीश, आनंद की मौत हो गई, जबकि जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जब चारों युवकों को सड़क पर खून से लथपथ अचेतावस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई रोहतक लेकर दौड़े। बताया गया है कि यहां जांच के दौरान मोहित उर्फ मोनू, सतीश, आनंद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एक साथ तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की सूचना पर डीएसपी धीरज कुमार, थाना सदर एसएचओ रणधीर सिंह, मांडोठी पुलिस चौकी इंचार्ज योमेश कुमार और आसौदा पुलिस चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
यह सड़क दुर्घटना किस बाइक चालक की गलती से हुई, इसको लेकर पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई थी। थाना सदर एसएचओ रणधीर सिंह, मांडोठी पुलिस चौकी इंचार्ज योमेश कुमार ने बताया कि मृतकों में मातन निवासी मोहित उर्फ मोनू, सतीश, आनंद शामिल हैं। तीनों के शवों को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।