{"_id":"57c33a6d4f1c1b9045d4edee","slug":"accident-accident-in-bahadurgarh-two-died-four-serious-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा टेंपो पलटा, दो व्यापारियों की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरा टेंपो पलटा, दो व्यापारियों की मौत, चार गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसौदा मोड़ के नजदीक दिल्ली रोड पर पशुओं से भरा एक टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया, जिस कारण दो पशु व्यापारियों की अधिक चोटें आने के कारण मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए राहगीरों की मदद से ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। पुलिस ने टैंपो में सवार एक व्यापारी की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर
विज्ञापन
लिया है।
दिल्ली के बुराड़ी और उसके आसपास के रहने वाले पशु व्यापारी सोनिया, सलीम, इस्लाम, चांद, अरुण, बाबूद्दीन रोहतक में पशुओं को खरीदने के लिए गए हुए थे। जब वे शनिवार देर रात एक टैंपो में दो भैंस और एक कटड़ी को लेकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहे थे तो दिल्ली रोड पर पुरानी आसौदा चौकी के पास तेज गति में उनका टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
चालक का नियंत्रण भी खो गया और टैंपो सड़क पर ही पलट गया। टैंपो में बैठे छह लोगों को चोटें आईं, जबकि उसमें भरे पशु चोटिल होने से बच गए। सभी घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
घायलों में सलीम (35) और सोनिया (25) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि इस्लाम, चांद, अरुण व बाबूद्दीन का इलाज चल रहा है। पशुओं को लेकर जाने वाले टैंपो के पलटने की सूचना मिलते ही आसौदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने घटनास्थल पर जांच करते हुए घायल बाबूद्दीन के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजबीर और मुख्य सिपाही प्रवीन ने बताया कि सलीम और सोनिया की इलाज दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत में सुधार है। रविवार को रोहतक पीजीआई में ही दोनों पशु व्यापारियों के शवों का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।