फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Academic audit completed in Birohad College

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिरोहड कालेज में एकेडमिक ऑडिट पूरा हुआ

Tue, 04 Jun 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Academic audit completed in Birohad College
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशालय के निर्देशानुसार वर्ष 2023 -24 का प्रशासनिक तथा एकेडमिक ऑडिट संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस ऑडिट में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से प्रोफेसर मीनाक्षी वशिष्ट, वैश्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा और इंडस्ट्रीयल एक्सपर्ट के रूप में सुरेंद्र सिंह व महाविद्यालय एल्यूमनाई सदस्य अमित का महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी ने स्वागत किया। डाॅ. अनीता रानी ने बताया कि इस ऑडिट में गठित टीम द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों से जुड़े हुए रिकार्ड, विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा करवाई गई गतिविधियों के रिकॉर्ड, विभागीय गतिविधियों के रजिस्टर, हाजिरी रजिस्टर, मूल्यांकन प्रक्रिया, वित्तीय रिकार्ड और अन्य दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। टीम ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठ और दफ्तरों का भी दौरा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अनीता रानी के नेतृत्व में एकेडमिक ऑडिट इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र सिंह व सदस्य डॉ. अमरदीप ने टीम को सभी दस्तावेज और रिकार्ड प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed