फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Abuse of students made ??the principal mortgage

छात्राओं से बदसलूकी को प्राचार्य को बनाया बंधक

Tue, 28 Oct 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Oct 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
Abuse of students made ??the principal mortgage

गांव अकहेड़ी मदनपुर में राजकीय कन्या स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गलत नीयत रखने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उनके परिजनों से उनके देरी से आने या गैरहाजिर रहने की झूठी शिकायत करते हैं ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके।

इस पर ग्रामीणों ने प्रिंसिपल का घेराव कर उन्हें बंधक बना लिया। शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल का तबादला किए जाने का आश्वासन मिलने पर ही ग्रामीण शांत हुए। लोगों के शांत होने के बाद प्रिंसिपल को पुलिस सुरक्षा में स्कूल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय कन्या स्कूल अकहेड़ी मदनपुर में मातनहेल निवासी सुरेश पाल सुहाग प्राचार्य के पद पर तैनात हैं। स्कूल की लड़कियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य उन्हें फोन पर बात करने और अकेले में मिलने के लिए कहते हैं।

इसके अलावा लड़कियों के स्कूल से अनुपस्थित रहने और देरी से आने की झूठी शिकायत उनके परिजनों से करते हैं। छात्राओं ने इसकी शिकायत सोमवार को अपने परिजनों से की।

ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वे भड़क गए और राजकीय कन्या स्कूल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में प्राचार्य से बातचीत की तो वे कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए।

इस पर ग्रामीणों ने वहां पर हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बीईईओ कश्मीर सुहाग मौके पर पहुंचे। मगर ग्रामीण डीईओ और डीसी को बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे।

गांव के लोग प्राचार्य का तबादला करने की जिद कर रहे थे। स्थिति को बिगड़ता देख डीएसपी धीरज कुमार खट्टर और अजमेर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

तब ग्रामीणों ने प्राचार्य को स्कूल में ही बंधक बनाया हुआ था। इस पर बीईईओ कश्मीर ने ग्रामीणों की बात डीईओ साधुराम रोहिल्ला से फोन पर कराई।

डीईओ ने आश्वासन दिया कि प्राचार्य को अब अकहेड़ी मदनपुर के स्कूल से बदलकर कहीं और लगा दिया जाएगा। वहीं दोनों डीएसपी ने भी ग्रामीणों को काफी समझाया।

तब जाकर प्रदर्शनकारी कुछ शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा पहरे के साथ प्राचार्य सुरेश पाल को स्कूल से बाहर निकाला।

ग्रामीणों से फोन पर बात की थी। उनमें प्राचार्य को लेकर खासा गुस्सा था। वहां पर किसी और प्राचार्य को नियुक्त किया जाएगा।

इसके लिए विभाग को लिख दिया गया है। मामले की पूरी जांच भी कराई जाएगी। अगर प्राचार्य इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- साधुराम रोहिल्ला, डीईओ, झज्जर

मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे सभी निराधार हैं। बदनाम करने के लिए ये सारे आरोप लगाए जा रहे हैं। स्कूल में जिन्होंने हंगामा किया वे वो लड़के हैं, जिन्हें स्कूल में घुसने से रोका गया था और उनकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।
- सुरेश पाल, प्राचार्य, कन्या स्कूल, अकहेड़ी मदनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed