{"_id":"65c5166b1e8303a228005e0a","slug":"aap-workers-will-expose-employment-policy-harish-kumar-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107763-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार नीति की पोल खोलेंगे आप कार्यकर्ता : हरीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार नीति की पोल खोलेंगे आप कार्यकर्ता : हरीश कुमार
Thu, 08 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
झज्जर कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
झज्जर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक झज्जर में हरियाणा के युवाओं के रोजगार की आवाज उठाएंगे। यहां सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेंगे। वह वीरवार को कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियां से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा सरकार में प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्थिति इतनी भयानक है कि हर घर में मां-बाप भी परेशान हैं, क्योंकि उनके घर का चिराग बेरोजगारी के कारण नशे और अपराध की तरफ चल पड़ा है। हरियाणा में दो लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, इन पर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। ग्रुप सी के 12 हजार पदों के लिए भी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर एचएसएससी के बाहर भी युवा आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं की भर्ती को लेकर गंभीर नहीं है। इस मौके पर सुरेंद्र नागल, रणबीर गुलिया, महेंद्र दहिया, शैलेश, नरेश, सुनील शर्मा, चंद्रमोहन, राजेश व अभीता मौजूद रहे।