{"_id":"67a5d306db413002bd0147dd","slug":"aap-leader-sushil-gupta-said-in-jhajjar-aap-will-contest-state-civic-elections-on-its-symbol-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सुशील गुप्ता बोले:निकाय चुनाव में सिम्बल पर लड़ेगी आप, हरियाणा में 'सुपर CM' मनोहर लाल चला रहे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सुशील गुप्ता बोले:निकाय चुनाव में सिम्बल पर लड़ेगी आप, हरियाणा में 'सुपर CM' मनोहर लाल चला रहे सरकार
Fri, 07 Feb 2025 03:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Feb 2025 03:01 PM IST
सार
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को हथकड़ी लगाने की घटना पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। गुप्ता ने कहा कि अमेरिका को भारत सरकार से इस मामले पर बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को झज्जर में पार्टी की प्रदेशस्तरीय बैठक के बाद प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में असली सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी की नहीं, बल्कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए खट्टर को 'सुपर सीएम' बताया और कहा कि आज भी हरियाणा में उन्हीं के आदेश चलते हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी आप
सुशील गुप्ता ने घोषणा की कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिह्न (सिम्बल) पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना था। उन्होंने हरियाणा के पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आप’ चाहती है कि इन निकाय संस्थाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगे और जलभराव, सड़कों व अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सुधरे।
विज्ञापन
‘100 दिनों में सिर्फ नाराजगी बढ़ी’
भाजपा सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर कटाक्ष करते हुए गुप्ता ने कहा कि इन दिनों में सिर्फ मंत्री, अधिकारी और जनता की नाराजगी बढ़ी है। उन्होंने मौजूदा सरकार को पूरी तरह विफल बताया।
विज्ञापन
अमेरिका में डिपोर्ट भारतीयों पर हथकड़ी लगाना शर्मनाक
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को हथकड़ी लगाने की घटना पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। गुप्ता ने कहा कि अमेरिका को भारत सरकार से इस मामले पर बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर अमेरिका सरकार से कड़ा विरोध दर्ज करवाया जाए।
दिल्ली में फिर बनेगी ‘आप’ सरकार: गुप्ता
दिल्ली की राजनीति पर बोलते हुए सुशील गुप्ता ने दावा किया कि आगामी चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल सरकार के कार्यों से खुश हैं और आप को दोबारा सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।