फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Aam Aadmi Party took to the streets on the issue of employment of youth

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवाओं के रोजगार मामले में सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

Fri, 09 Feb 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party took to the streets on the issue of employment of youth
झज्जर। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को युवाओं के हक में रोजगार के लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और सरकार से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल जवाब किए गए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के आंबेडकर चौक पर खड़े होकर युवाओं के रोजगार की आवाज उठाई और सरकार की रोजगार नीति की पोल खोली।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने बैनर और तख्तियों के माध्यम से सरकार से इसके संबंधित सवाल पूछे। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आज प्रदेश के युवा रोजगार न मिलने से अवैध तरीके से विदेश को पलायन करने को मजबूर हैं, जहां पर युवा अपनी जान तक गवां रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं की भर्ती को लेकर गंभीर नहीं है और केवल भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव ट्रेड विंग से सुरेंद्र नागल, रणबीर गुलिया, कुलदीप छिकारा, प्रदेश नीरज सिलाना, नवीन जून, चंद्र मोहन, जिला महिला अध्यक्ष अभिता, सुनीता, सुनिल, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed