फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Aam Aadmi Party officials demonstrated half-naked regarding rising inflation and unemployment

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party officials demonstrated half-naked regarding rising inflation and unemployment
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर विपक्षी दल सड़कों पर उतर रहे हैं। कांग्रेस व किसान संगठनों के बाद अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बेरी लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। झज्जर जिला मुख्यालय पर आप के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम शिखा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप के जोन अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा ने कहा कि सत्ता मेें आने से पहले भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देश में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की बात कर रहा था। यहां तक की भाजपा का दावा था कि सरकार बनने पर देश में दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद आज देश में भाजपा की गलत नीतियों की बदौलत महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम के अलावा रसोई गैस के दाम काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। पूरे देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आप के नेताओं ने भाजपा पर देश को अडानी व अंबानी के हाथों गिरवी रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका यह भी कहना था कि दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में चार करोड़ लोग प्रति साल बेरोजगारों की लाइन में आकर खड़े हो रहे हैं। झज्जर में प्रदर्शन का नेतृत्व जोन प्रभारी अश्वानी दुल्हेड़ा व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल ने किया। जबकि बेरी में विधानसभा अध्यक्ष रजय धौड़ ने नेतृत्व किया। इस मौके पर जोन संगठन मंत्री पवन हिंदुस्तानी, युवा अध्यक्ष बेरी सुनील शर्मा, किसान सेल अध्यक्ष जयपाल, किसान सेल उपाध्यक्ष जयबीर, युवा उपाध्यक्ष नीरज बिड़ला, सह सचिव कृष्ण वजीरपुर, एससी सेल अध्यक्ष सोनू, मदन वजीरपुर, यसदेव व मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed