फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A youth was arrested for spreading panic by firing in the air and assaulting

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवाई फायर कर दहशत फैलाने व मारपीट करने के मामले में युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested for spreading panic by firing in the air and assaulting
बादली। थाना बादली क्षेत्र में हवाई फायर करके दहशत फैलाने और एक व्यक्ति को गंभीर चोट मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक बादली निरिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि देवेंद्र निवासी जाखौदा ने शिकायत दी थी कि वह 10 दिसंबर को भाई रविन्द्र के साथ बादली में शादी समारोह में गए थे। बाद में रविंद्र की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। गांव के मोहित ने तीन हवाई फायर किए। मोहित के साथ 15 से 20 युवक भी थे। उप निरीक्षक मोहित कुमार की टीम ने मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी बसंत विहार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed