{"_id":"696400a304ce54c16a0b59ca","slug":"a-well-worshipping-ceremony-was-held-upon-the-birth-of-the-girl-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-130480-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़की के जन्म पर हुआ कुआं पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़की के जन्म पर हुआ कुआं पूजन
Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
11jjrp18- गांव खानपुर खुर्द में बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत-ग्रा
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन किया गया। दादी सावित्री देवी और दादा तुलसीदास ने पोती होने पर खुशी जताई। लड़का होने पर जो भी कार्यक्रम करवाए जाते हैं, उसी हिसाब से लड़की होने पर भी कार्यक्रम हुए।
मां नीतू और पिता नवीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करेंगे। पूरी पढ़ाई होने के बाद ही अपनी बेटी की शादी करेंगे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर नरेश, सजना, सुनीता आशा वर्कर सुमन आदि उपस्थित रही।
आंगनबाड़ी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष छोटा गहलावत ने बताया कि लड़के-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज लड़की किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। चाहे खेल का मैदान हो या पढ़ाई का क्षेत्र हो लड़कियां लड़कों से आगे हैं।
विज्ञापन
नवजात कन्या के नामकरण की रस्म निभाई गई। लड़की का नाम पूर्वी रखा गया है। इस अवसर पर दादा राजकुमार, कृष्णा, समेर सिंह, रामकिशन, गोपीराम, योगेश, पवन, भतेरी, राजो, कलावती, कमलेश मौजूद रहे।