फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A vehicle loaded with goods overturned near Dabodha Khurd on KMP, driver died

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर डाबोदा खुर्द के नजदीक सामान से भरी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

Mon, 20 May 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with goods overturned near Dabodha Khurd on KMP, driver died
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सामान से लोड गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार की है। पुलिस को दी शिकायत में मुरारी सिंह निवासी सिकंदरपुर लक्ष्मीपुर, बजरीगंज, जिला गया, बिहार ने बताया कि उसका भाई बड़ा भाई चंदन सिंह एक ट्रक पर दो साल से चालक के तौर पर कार्यरत था। 18 मई को वह दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र से गाड़ी में सामान लोड करके केएमपी के रास्ते राजस्थान के खुशखेड़ा खाली करने के लिए जा रहा था। जब वह केएमपी पर डाबौदा खुर्द गांव के नपहीं पहुंचा तो उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों द्वारा बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। चंदन सिंह को हादसे में शरीर के कई अंगों पर गहरी चोटें आई। इस वजह से उसकी मौत हो गई। मुरारी सिंह का कहना है कि मेरे भाई की गाड़ी का एक्सीडेंट अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति वे लापरवाही से वाहन चलाते हुए किया गया है। इससे गाड़ी पलट गई और चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed