{"_id":"683f46b03acb58763d049cbb","slug":"a-trolley-crushed-the-cows-crossing-the-road-on-the-bypass-of-dadanpur-village-15-calves-died-seven-cows-were-injured-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-122505-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दादनपुर गांव के बाईपास पर सड़क पार कर रहे गोवंशों को ट्राला ने कुचला, 15 बछड़ों की मौत, सात गोवंश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दादनपुर गांव के बाईपास पर सड़क पार कर रहे गोवंशों को ट्राला ने कुचला, 15 बछड़ों की मौत, सात गोवंश घायल
विज्ञापन
03jjrp15- दादनपुर बाईपास पर हादसे के बाद खड़ा ट्राला और मरे गोवंश। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित दादनपुर गांव स्थित बाईपास पर सड़क पार कर रही राजस्थानी गोवंश को तेज रफ्तार ट्राला ने कुचल दिया। इसमें 15 बछड़ों की मौत हो गई जबकि सात गोवंश घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा इतना दर्दनाक था कि कई गोवंश ट्राला के टायर के अंदर फंसे रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गोवंश के पोस्टमार्टम के बाद उनको दफनाया गया जबकि घायल गोवंश का इलाज गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम में चल रहा है। हादसे के बाद एसीपी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
हादसे के बाद ट्राले को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गोवंश के मालिक रणछोर की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब तीन बजे राजस्थान से आई सैकड़ों गोवंश का झुंड दादनपुर गांव के बाईपास पर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान रिवाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से एक ट्राला आया और गोवंश के झुंड पर चढ़ा दिया। ट्राला चालक गोवंश को कुचलता रहा। काफी दूर जाकर ट्राला रुका और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
टायरों में फंसे रहे गोवंश, एकत्रित हुई भीड़
हादसे के बाद कुछ गोवंश ट्राला के टायर में भी फंस गए। उनको बाद में बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी थी। हादसे के बाद मार्ग पर गोवंश के खून और ट्राला के निशान दूर तक दिखाई दिए।
आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण
हादसे की सूचना मिलने के बाद हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य व श्री प्राचीन गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने मौका का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दादनपुर गांव के पास दर्दनाक हादसे की सूचना उनको मिली थी। राजस्थान से आए गोवंशों को ट्राला ने कुचला है। गोवंश को प्रक्रिया पूरी करने के बाद दफनाया जा रहा है। सभी ने हादसे की निंदा की है।
वर्जन
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में 15 बछड़ों की मौत हुई है जबकि सात गोवंश घायल है। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
धर्मबीर सिंह, एसीपी, झज्जर