फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A person sitting on the wall of Johar falls, drowning dies

जोहड़ की दीवार पर बैठा व्यक्ति गिरा, डूबने से मौत

Sun, 18 Oct 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
A person sitting on the wall of Johar falls, drowning dies
बहादुरगढ़। शुक्रवार की डाबौदा कलां गांव में स्थित जोहड़ की दीवार पर बैठा एक व्यक्ति उसमें गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में पता चला कि वह जोहड़ में गिर गया है। उसे निकालने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन नहीं मिल पाया। शनिवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने उसके शव को बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार डाबौदा कलां गांव निवासी वीरेंद्र (48) पुत्र चंद्र सिंह शुक्रवार की रात डाबौदा कलां गांव में स्थित जोहड़ की दीवार पर बैठा था। अचानक वह जोहड़ में गिर गया। परिजनों को जब इसका पता चला तो उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने के कारण वीरेंद्र को नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद वीरेंद्र के शव को जोहड़ से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को दिया गया। बताया गया है कि जोहड़ काफी गहरा है। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। जिस समय गोताखोर पहुंचे, उससे पहले शव को निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed