फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A person becomes great not by birth, but by their actions: Acharya Vijaypal

जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति : आचार्य विजयपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A person becomes great not by birth, but by their actions: Acharya Vijaypal
04jjrp01- आर्य समाज के मासिक कार्यक्रम के दौरान महामंत्री  प्रकाशवीर आर्य को सम्मानित करते समाज
झज्जर। आर्ष गुरुकुल झज्जर के अधिष्ठाता आचार्य विजयपाल ने कहा कि आर्य समाज का स्पष्ट संदेश है कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही महान बनता है, जन्म से नहीं। यदि आप अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं तो वेदों की शिक्षा के अनुसार निष्काम भाव से निरंतर शुभ कर्म करते रहें। वह रविवार को आर्य समाज के मासिक वैदिक यज्ञ व सत्संग कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। मासिक कार्यक्रम का आगाज वैदिक यज्ञ से हुआ जिसमें ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने बतौर यज्ञ ब्रह्मा वैदिक मंत्रोच्चार कर यज्ञ संपन्न करवाया। रविवार को हुए कार्यक्रम के दौरान समाज के मंत्री प्रकाशवीर का 65वां जन्मदिवस भी उन पर पुष्पवर्षा कर मनाया गया। इस मौके पर आर्य सतपाल देसवाल, आर्य समाज के प्रधान राजीव राठी, पूर्व प्रधान जेपी राठी, आजाद सिंह दुहन, जे के सरदाना, रमेश सैनी, वरुण गुप्ता, अरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed